रुद्रपुर: प्रेमजाल में फंसाकर मतांतरण का आरोप, परिजनों की शिकायत पर जांच शुरू

Oplus_16908288

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। युवती को प्रेमजाल में फंसाकर मतांतरण के लिए प्रेरित करने का मामला सामने आया है। हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोगों ने आरोपित को दबोच पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
साथ ही पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में 27 सितंबर की महारैली के बाद अब तहसील में डेरा, बिंदुखत्तावासियों ने कहा—“आश्वासन नहीं, आदेश चाहिए” (देखे वीडियो)

स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़ा

ट्रांजिट कैंप निवासी युवती का वहीं के रहने वाले एक मुस्लिम लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा है। गुरुवार को युवक परिवार की मौजूदगी में युवती के घर जा पहुंचा। इसका पता चलते ही स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़ लिया। साथ ही आवास विकास चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में दर्शन को आए गुड़गांव के श्रद्धालुओं से मारपीट, लोहे की रॉड-डंडों से हमला

सूचना मिलने पर हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोग भी पहुंच गए और आवास विकास चौकी में हंगामा काटना शुरू कर दिया। उन्होंने पुलिस से आरोपित पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई के आश्वासन पर लोग शांत हुए। बाद में जब युवती का मोबाइल चेक किया तो उसमें मुस्लिम युवक हिंदू धर्म छोड़कर मुस्लिम धर्म अपनाने को प्रेरित कर रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  (अलर्ट) लालकुआं में 6 अक्टूबर रात 10 बजे से बंद रहेगा रेलवे फाटक, जानें वैकल्पिक मार्ग

इधर, मामले में युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर सौंप आरोपित पर कार्रवाई की मांग की है। आवास विकास चौकी प्रभारी प्रकाश चंद्र ने बताया कि जांच की जा रही है, इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad