(अलर्ट) लालकुआं में 6 अक्टूबर रात 10 बजे से बंद रहेगा रेलवे फाटक, जानें वैकल्पिक मार्ग

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं, 05 अक्टूबर 2026:
लालकुआं यार्ड में स्थित समपार संख्या 50 स्पेशल (रेलवे क्रॉसिंग) पर आवश्यक ट्रैक मरम्मत कार्य किए जाने के कारण सड़क यातायात को अस्थायी रूप से बंद किया जा रहा है।
रेलवे प्रशासन (कार्यालय सी० से० इंजीनियर, रेल पथ, लालकुआं) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, रेल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह मरम्मत कार्य दिनांक 06 अक्टूबर 2026 की रात्रि 10:00 बजे से दिनांक 07 अक्टूबर 2026 की प्रातः 05:00 बजे तक किया जाएगा। इस समयावधि के दौरान इस मार्ग से सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  गुलदार के हमले के बीच गीता देवी ने दिखाई गजब की बहादुरी: दराती से किया पलटवार,घायल होकर भी बचाई अपनी जान


वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था:
इस दौरान आम जनता और वाहनों के आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग के रूप में समपार संख्या 44ए (इंडियन ऑयल गेट) या समपार संख्या 49ए का उपयोग किया जा सकता है।
रेलवे प्रशासन ने उप जिला अधिकारी, क्षेत्राधिकारी, स्थानीय पुलिस और संबंधित विभागों से कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा यातायात प्रबंधन में सहयोग की अपील की है। साथ ही, आम जनता से अनुरोध किया है कि वे इस दौरान धैर्य बनाए रखें और सुरक्षा के दृष्टिगत वैकल्पिक मार्गों का ही चयन करें।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, नाबालिग बहन से दुष्कर्म का सगा भाई पर आरोप

फ़ोटो परिचय (सांकेतिक फ़ोटो)

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad