एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर नैनीताल पुलिस का बड़ा प्रहार, 64.80 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

64.80 लाख की 216 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, SOG और हल्द्वानी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मंडी क्षेत्र से एक आरोपी को 216 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत 64 लाख 80 हजार रुपये बताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में पहले कमरों में बाहर से लगाई कुंडी, फिर तोड़े ताले और समेट ले गए गहनों का खजाना (पड़े पूरी खबर)

मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जिलेभर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में SOG नैनीताल और कोतवाली हल्द्वानी की संयुक्त टीम ने मंडी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान आरोपी को स्मैक के साथ दबोच लिया।

यह भी पढ़ें 👉  टांडा जंगल में हाथियों के झुंड ने रोकी वाहनों की रफ्तार, हल्द्वानी-रुद्रपुर मार्ग पर लगा जाम

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच में आरोपी का पूर्व में हिमाचल प्रदेश में भी एनडीपीएस एक्ट से संबंधित आपराधिक इतिहास सामने आया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल दुग्ध संघ ने जारी की आंचल उत्पादों की नई रेट लिस्ट ,20 नवंबर से लागू होंगी नई दरें (देखे)

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम का उत्साहवर्धन करते हुए टीम को 2,500 रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad