हल्द्वानी में दीपेंद्र कोश्यारी की अगुवाई में भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन,विधायक हरीश धामी के खिलाफ कार्रवाई को एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

खबर शेयर करें 👉

कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री धामी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर एफआईआर दर्ज करने की मांग!**

पिथौरागढ़ के जौलजीबी मेले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ धारचूला विधायक हरीश धामी की कथित आपत्तिजनक और धमकी भरी टिप्पणी का मामला गरमा गया है। इस प्रकरण को लेकर गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने नैनीताल में जोरदार प्रदर्शन कर अपना आक्रोश जताया। भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी को ज्ञापन सौंपकर विधायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और वैधानिक कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  यहां आधी रात में कोतवाली परिसर में मगरमच्छ की दस्तक से मची अफरातफरी, वन विभाग ने किया रेस्क्यू (देखे वीडियो)


प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जौलजीबी मेले के दौरान विधायक हरीश धामी ने सार्वजनिक मंच से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति बेहद आपत्तिजनक और धमकीभरी भाषा का इस्तेमाल किया। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का हवाला देते हुए भाजयुमो नेताओं ने कहा कि कथित तौर पर जान से मारने और गर्दन काटने जैसे हिंसात्मक शब्दों का प्रयोग किया गया है। उनका कहना था कि सार्वजनिक जीवन में जिम्मेदार पद पर बैठे जनप्रतिनिधि द्वारा इस तरह की भाषा का इस्तेमाल लोकतांत्रिक मर्यादाओं और संवैधानिक पद की गरिमा के विपरीत है।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष चंदन सिंह बिष्ट की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई कि सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो की निष्पक्ष जांच कराई जाए। वीडियो की प्रमाणिकता और उसमें प्रयुक्त कथित धमकी भरे शब्दों की पुष्टि के बाद संज्ञेय अपराध पाए जाने पर संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की जाए। साथ ही दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मामले में पुलिस प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग उठाई। अब देखना होगा कि पुलिस जांच के बाद इस मामले में क्या कानूनी कदम उठाती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में पूर्व सैनिक एवं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी के नेतृत्व में लालकुआं को राष्ट्रीय सम्मान, अर्बन लर्नाथॉन 2.0 में जीता अवार्ड
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad