कुमाऊं पुलिस में बड़ा फेरबदल, नैनीताल-ऊधमसिंह नगर समेत छह जिलों में बदले गए 29 निरीक्षक

खबर शेयर करें 👉

देहरादून/कुमाऊँ—   उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कुमाऊं रेंज में तैनात 29 पुलिस निरीक्षकों के एक जिले से दूसरे जिले में तबादले कर दिए गए हैं।
पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र निवेदिता कुकरेती ने 18 नवंबर 2026 को इसके आदेश जारी किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  टांडा जंगल में हाथियों के झुंड ने रोकी वाहनों की रफ्तार, हल्द्वानी-रुद्रपुर मार्ग पर लगा जाम

इस फेरबदल में नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत और पिथौरागढ़ जिले शामिल हैं। आदेश के मुताबिक सभी संबंधित निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती वाले जिले में कार्यभार ग्रहण करना होगा।
आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत यह कदम उठाया गया है।
आदेश के अनुसार, ऐसे निरीक्षक जो निर्धारित अवधि में एक ही जिले में तैनात रहे हैं और पिछले विधानसभा चुनाव या उसके बाद हुए उपचुनाव में भी वहां तैनात थे, उनका जिले से बाहर तबादला किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दीपेंद्र कोश्यारी की अगुवाई में भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन,विधायक हरीश धामी के खिलाफ कार्रवाई को एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad