लालकुआं में पहले कमरों में बाहर से लगाई कुंडी, फिर तोड़े ताले और समेट ले गए गहनों का खजाना (पड़े पूरी खबर)

खबर शेयर करें 👉

लालकुआ।दवाई फॉर्म, सुभाष नगर के समीप निवासी गोधन सिंह बिष्ट के घर में गत रात्रि लगभग 12 से 2 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने लगभग 22 तोला सोना और 4 तोला चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। इतनी बड़ी चोरी से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
गोधन सिंह बिष्ट ने बताया कि उनकी पत्नी और तीन बहुओं के सभी जेवर एक ही कक्ष में रखे थे। रात में चोरों ने परिवार के सभी कमरों के दरवाजों को बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया। चूंकि दोमंजिला घर होने के कारण नीचे के फ्लोर में गौधन सिंह व उनकी पत्नी और उनकी नातनी रहते थे, इसलिए रात में लड़कों ने फोन कर बताया कि उनका दरवाजा बाहर से बंद है।

यह भी पढ़ें 👉  पान के ठेले से शुरू हुई पहचान, फिर ब्लैकमेलिंग का जाल! हल्द्वानी के कारोबारी से करोड़ो की वसूली का सनसनीखेज मामला

लगभग रात 1:40 बजे गोधन सिंह ऊपर आए और अपने बच्चों के कमरों के बाहर लगी कुंडियां खोलीं। इसी दौरान उन्हें आशंका हुई कि घर में कुछ असामान्य हुआ है। जांच में पाया गया कि जिस कक्ष में जेवर रखे थे, उसका ताला तोड़ा गया था। ताले को किसी तीखी वस्तु से पकड़कर काटा गया प्रतीत होता है। अंदर रखे बॉक्स के ताले भी तोड़ दिए गए थे, जिनमें रखे सोने-चांदी के आभूषण चोर ले गए।
चोरी हुए जेवर
चोरी गए सोने के आभूषणों में शामिल हैं:
झुमके: 4 तोला, 4 लोगों के
टॉप्स: 1 तोला
पौजी: 9 तोला, 3 लोगों के
नथ: 4 तोला, 3 लोगों के
माला: 5 तोला, 3 लोगों के
अंगूठी: 1 तोला, 2 लोगों के
फूली: 3
मांगटीका: डेढ़ तोला, 3 लोगों के
चांदी के आभूषणों में 4 पायल, तीन लोगों के कंगन, दो बिच्छू और एक अंगूठी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में यहां लेखपालों की हड़ताल से युवाओं के जरूरी काम प्रभावित, जनप्रतिनिधियों की उदासीनता पर उठाए सवाल

वही सुभाष नगर निवासी धन सिंह रौतेला के पुत्र के घर में भी लगभग एक सप्ताह पूर्व अज्ञात चोरों ने चोरी करने का प्रयास किया था, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था होने के कारण वे चोरी करने में सफल नहीं हो पाए थे। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्रवासियों में चिंता बढ़ गई है। लोगों ने पुलिस से गश्ती बढ़ाने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  जनगणना-2027 के प्रचार-प्रसार में जुटे मुकेश बोरा, 710 दुग्ध समितियों से 34 हजार परिवारों तक पहुंचेगा जागरूकता संदेश

पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज तथा आसपास के संभावित साक्षियों से संपर्क कर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad