विकासनगर। तहसील में लेखपालों की हड़ताल के चलते छात्रों और युवाओं के जाति, आय एवं निवास प्रमाणपत्र नहीं बन पा रहे हैं। इससे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के साथ ही पढ़ाई और अन्य जरूरी कार्यों में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा नेता एवं पूर्व प्रदेश मंत्री विपुल अग्रवाल ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से इस समस्या के समाधान के लिए पहल करने की मांग की है।
सोमवार को जारी बयान में विपुल अग्रवाल ने कहा कि लेखपालों की हड़ताल के कारण तहसील में प्रमाणपत्र बनाने का काम प्रभावित हो रहा है। इसका सीधा असर छात्रों और युवाओं पर पड़ रहा है। प्रमाणपत्रों के अभाव में उन्हें कई जरूरी कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की उदासीनता पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसी भी क्षेत्र का वास्तविक विकास तभी संभव है, जब वहां के युवाओं का विकास हो। जाति, आय और निवास प्रमाणपत्र युवाओं की महत्वपूर्ण जरूरत हैं। इनके अभाव में उनकी पढ़ाई और भविष्य से जुड़े कई कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
अग्रवाल ने युवाओं को आश्वस्त किया कि प्रमाणपत्र बनवाने में वह हरसंभव मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे इस समस्या को गंभीरता से लें और जल्द समाधान के लिए प्रभावी पहल करें।
फ़ोटो परिचय:- AI टूल द्वारा बनाई गई है
खबर (दैनिक जागरण ऑनलाइन पोर्टल)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
www.devbhumionline.com
