लालकुआं धामी सरकार के खिलाफ बिंदुखत्ता में कांग्रेस का हल्लाबोल, सैकड़ों लोगों ने किए हस्ताक्षर,धारचूला विधायक के समर्थन में सरकार का फूंका पुतला

खबर शेयर करें 👉

बिंदुखत्ता (नैनीताल)। उत्तराखंड की भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी हस्ताक्षर अभियान के तहत मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिंदुखत्ता की ओर से विशाल हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान लोगों ने प्रदेश सरकार की नीतियों और जनसमस्याओं को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया।

भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर सरकार को घेरा, पुतला दहन किया

हस्ताक्षर अभियान के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने धामी सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, रेखा आर्य और धन सिंह रावत के विभागों में कथित अनियमितताओं के खिलाफ लोगों से हस्ताक्षर कराए। अभियान के समापन के बाद कार्यकर्ताओं ने धारचूला विधायक हरीश धामी के खिलाफ दर्ज मुकदमों के विरोध में प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार का पुतला दहन कर आक्रोश जताया।

यह भी पढ़ें 👉  पान के ठेले से शुरू हुई पहचान, फिर ब्लैकमेलिंग का जाल! हल्द्वानी के कारोबारी से करोड़ो की वसूली का सनसनीखेज मामला

भाजपा सरकार जनविरोधी और तानाशाही पर उतारू: हेमवती नंदन दुर्गापाल

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता हेमवती नंदन दुर्गापाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है, जबकि आम जनता महंगाई, बेरोजगारी और बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रही है। विपक्ष के जनप्रतिनिधि जब जनता की जायज समस्याएं उठाते हैं, तो उनकी आवाज दबाने के लिए मुकदमे दर्ज कराए जाते हैं और मंच से माइक तक बंद कर दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज दबाने की इस नीति को कांग्रेस किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता में 21 से 23 नवंबर तक होगा भव्य लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव-2026, अमर लोकगायक प्रहलाद सिंह मेहरा की स्मृति में होगा आयोजन

दुर्गापाल ने जौलजीबी में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि विधायक हरीश धामी का माइक बंद किया जाना बेहद निंदनीय और अलोकतांत्रिक है। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज बुलंद करना और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाना ही कांग्रेस के इस हस्ताक्षर अभियान का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने ‘जनता की आवाज, कांग्रेस का संकल्प’ का नारा भी दिया।

जौलजीबी प्रकरण और विकास कार्यों की अनदेखी पर जताया रोष

उल्लेखनीय है कि जौलजीबी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जब स्थानीय विधायक हरीश धामी मंच से अपनी बात रख रहे थे, तभी उनका माइक बंद कर दिया गया था। इस पर विधायक ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे। उनका कहना था कि अपने ही विधानसभा क्षेत्र में आयोजित महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि को जनता की समस्याएं और अपेक्षाएं रखने का पूरा अवसर मिलना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं पुलिस में बड़ा फेरबदल, नैनीताल-ऊधमसिंह नगर समेत छह जिलों में बदले गए 29 निरीक्षक

विधायक हरीश धामी ने आरोप लगाया था कि क्षेत्र के विकास के लिए पूर्व में की गई कई घोषणाएं अब तक धरातल पर नहीं उतर पाई हैं। इससे स्थानीय जनता लंबे समय से विकास कार्यों के पूरा होने का इंतजार कर रही है। उन्होंने इस बात पर भी नाराजगी जताई थी कि मुख्यमंत्री उनकी बात सुने बिना ही कार्यक्रम स्थल से चले गए।

प्रमुख रूप से उपस्थित कार्यकर्ता
कार्यक्रम में मुख्य रूप से हेमवती नंदन दुर्गापाल,वरिष्ठ कोंग्रेस नेता हरेंद्र बोरा, बीना जोशी, मोहन कुड़ाई, प्रदीप बथयाल, पुष्कर सिंह दानू सहित कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad