लालकुआं में पूर्व सैनिक व नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी के जन्मदिन पर पर्यावरण मित्रों ने जताया स्नेह, दीर्घायु की कामना की

खबर शेयर करें 👉

पर्यावरण मित्रों ने केक काटकर मनाया नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी का जन्मदिन, दीर्घायु की कामना की

लालकुआं (नैनीताल)। नगर पंचायत लालकुआं के पर्यावरण मित्रों ने नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय में पर्यावरण मित्रों ने केक काटकर अध्यक्ष को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दीपेंद्र कोश्यारी की अगुवाई में भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन,विधायक हरीश धामी के खिलाफ कार्रवाई को एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

इस दौरान पर्यावरण मित्रों ने अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी के साथ खुशियां साझा करते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की। जन्मदिन के इस छोटे से आयोजन में कर्मचारियों का उत्साह और आपसी सौहार्द देखने को मिला।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता में 21 से 23 नवंबर तक होगा भव्य लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव-2026, अमर लोकगायक प्रहलाद सिंह मेहरा की स्मृति में होगा आयोजन

अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने सभी पर्यावरण मित्रों का आभार व्यक्त करते हुए उनके स्नेह और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया।