यहां आधी रात में कोतवाली परिसर में मगरमच्छ की दस्तक से मची अफरातफरी, वन विभाग ने किया रेस्क्यू (देखे वीडियो)

खबर शेयर करें 👉

लक्सर। आधी रात लक्सर कोतवाली परिसर में मगरमच्छ दिखाई देने से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। मगरमच्छ की मौजूदगी से कुछ देर के लिए परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सतर्कता बरतते हुए मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद उसे संरक्षित क्षेत्र में छोड़ दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं पुलिस में बड़ा फेरबदल, नैनीताल-ऊधमसिंह नगर समेत छह जिलों में बदले गए 29 निरीक्षक

कोतवाली परिसर में मगरमच्छ दिखाई देने पर पुलिसकर्मियों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंची टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर मगरमच्छ को काबू में किया। रेस्क्यू टीम में गुरजंट सिंह, भोपाल सिंह समेत वन विभाग के अन्य कर्मचारी शामिल रहे। मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर संरक्षित क्षेत्र में छोड़े जाने के बाद कोतवाली पुलिस ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता में 21 से 23 नवंबर तक होगा भव्य लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव-2026, अमर लोकगायक प्रहलाद सिंह मेहरा की स्मृति में होगा आयोजन

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad