उत्तराखंड मौसम ने ली करवट: कई जिलों में बारिश के साथ आकाशीय बिजली का अलर्ट

Oplus_16908288

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड में फिर बदला मौसम, पांच दिन बारिश-बर्फबारी के आसार; आठ जिलों में यलो अलर्ट

देहरादून। मानसून की विदाई के बाद उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं, जबकि कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। वहीं, 4200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने दाखिल किया नामांकन, सीएम धामी समेत भाजपा के दिग्गज रहे मौजूद

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर के अनुसार, मंगलवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। इसे देखते हुए अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  (काम की खबर) 20 अक्टूबर तक खुटानी-धानाचूली मार्ग पर रोज पांच घंटे आवाजाही रहेगी बंद, यात्रियों को 40 किमी अतिरिक्त सफर

इन जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की विदाई के बाद पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है।

अगले पांच दिनों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश के दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम में बदलाव के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल सकता है। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से ठंड में इजाफा होने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं पूर्व सैनिक एवं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल, एक मंच पर होगा स्वरोजगार ऋण समस्याओं का समाधान

प्रमुख मौसम अपडेट

मौसम अपडेटस्थिति
अगले पांच दिनकहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश
ऊंचाई वाले क्षेत्र4200 मीटर से ऊपर बर्फबारी के आसार
मंगलवारबारिश, गर्जन और आकाशीय बिजली की संभावना
यलो अलर्टअल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर
तेज हवाएं30–40 किमी प्रति घंटे तक झोंकेदार हवाएं
मौसम का कारणपश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता
तापमानउतार-चढ़ाव की संभावना
ठंडपहाड़ों में बारिश-बर्फबारी से बढ़ने के आसार

प्रमुख शहरों का तापमान

शहरअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
देहरादून31.9°C21.2°C
पंतनगर33.6°C22.4°C
मुक्तेश्वर21.5°C13.6°C
नई टिहरी23.0°C13.4°C
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad