राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने दाखिल किया नामांकन, सीएम धामी समेत भाजपा के दिग्गज रहे मौजूद

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में राज्यसभा सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा, देहरादून में मौजूद रहे और उन्होंने दिनेश आर्य को शुभकामनाएं देते हुए उनके राजनीतिक सफर के लिए सफलता की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में 27 सितंबर की महारैली के बाद अब तहसील में डेरा, बिंदुखत्तावासियों ने कहा—“आश्वासन नहीं, आदेश चाहिए” (देखे वीडियो)

इस दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट सहित प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद और विधायक नामांकन कार्यक्रम में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ यूसीएफ सोयाबीन फैक्ट्री में पेड़ों के कटान पर वन विभाग की छापेमारी, मचा हड़कंप

मुख्यमंत्री धामी ने दिनेश आर्य को शुभकामनाएं देते हुए पार्टी की ओर से समर्थन व्यक्त किया। नामांकन के दौरान भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी से पार्टी की ओर से एकजुटता का संदेश भी सामने आया।