लालकुआं नगर पंचायत में भव्य स्वरोजगार शिविर कल, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेद्र सिंह लोटनी ने की अधिकाधिक लोगों से पहुंचने की अपील

Oplus_16908288

खबर शेयर करें 👉

नगर पंचायत में 6 अक्टूबर यानी (कल) को लगेगा जागरूकता शिविर

लालकुआं। नगर पंचायत लालकुआं की ओर से युवाओं, महिलाओं और व्यापारियों को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 6 अक्टूबर को सुबह 11 बजे जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में विभिन्न सरकारी स्वरोजगार योजनाओं, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और योजनाओं से मिलने वाले लाभों की जानकारी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ यूसीएफ सोयाबीन फैक्ट्री में पेड़ों के कटान पर वन विभाग की छापेमारी, मचा हड़कंप

नगर पंचायत अध्यक्ष पूर्व सैनिक व नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य स्वरोजगार की इच्छा रखने वाले लोगों को सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन और जानकारी उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से युवाओं, महिलाओं और व्यापारियों को स्वरोजगार शुरू करने के लिए सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में 27 सितंबर की महारैली के बाद अब तहसील में डेरा, बिंदुखत्तावासियों ने कहा—“आश्वासन नहीं, आदेश चाहिए” (देखे वीडियो)

उन्होंने क्षेत्र के युवाओं, महिलाओं और व्यापारियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी लेने की अपील की। शिविर में लोगों की जिज्ञासाओं और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के विधायक डॉ मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर युवाओं की टीम ने दिखाया सेवा का जज्बा : रक्तदान शिविर में उमड़ी भागीदारी,क्षेत्र में हुए विविध आयोजन

फ़ोटो परिचय:- (लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी)

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad