(काम की खबर) 20 अक्टूबर तक खुटानी-धानाचूली मार्ग पर रोज पांच घंटे आवाजाही रहेगी बंद, यात्रियों को 40 किमी अतिरिक्त सफर

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। लोनिवि की ओर से रानीबाग-भीमताल-खुटानी-धानाचूली-शहरफाटक-देवीधुरा मोटर मार्ग पर डामरीकरण एवं सुधारीकरण का कार्य सोमवार से शुरू किया जा रहा है। निर्माण कार्य के चलते मंगलवार से 20 अक्टूबर तक खुटानी-धानाचूली मार्ग पर प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक पांच घंटे यातायात बंद रहेगा।

लोनिवि ने निर्माण कार्य के दौरान मार्ग पर वाहनों का संचालन बंद रखने के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी थी। इस पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अनुमति प्रदान कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  गुलदार के हमले के बीच गीता देवी ने दिखाई गजब की बहादुरी: दराती से किया पलटवार,घायल होकर भी बचाई अपनी जान

मार्ग बंद रहने के दौरान लोहाघाट और देवीधुरा की ओर जाने वाले यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करना होगा। यात्रियों को भवाली से रामगढ़ और भटेलिया होते हुए धानाचूली जाना पड़ेगा। इससे उन्हें करीब 40 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ यूसीएफ सोयाबीन फैक्ट्री में पेड़ों के कटान पर वन विभाग की छापेमारी, मचा हड़कंप

विभाग के अधिकारियों के अनुसार सोमवार को पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर यातायात सामान्य रूप से संचालित रहेगा। मंगलवार से निर्माण कार्य के चलते निर्धारित समय में यातायात पूरी तरह बंद रखा जाएगा।

लोनिवि के अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार ने बताया कि सोमवार से सड़क पर डामरीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा, जो 20 अक्टूबर तक चलेगा। वहीं, एसडीएम नवाजिश खलीक ने बताया कि सोमवार को पर्यटकों की आवाजाही को देखते हुए मार्ग खुला रहेगा, जबकि मंगलवार से सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक यातायात बंद रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के विधायक डॉ मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर युवाओं की टीम ने दिखाया सेवा का जज्बा : रक्तदान शिविर में उमड़ी भागीदारी,क्षेत्र में हुए विविध आयोजन

फ़ोटो परिचय:- सांकेतिक फ़ोटो

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad