लालकुआं। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. मोहन बिष्ट के जन्मदिन के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान युवाओं ने रक्तदान शिविर आयोजित कर जरूरतमंदों की मदद के लिए रक्तदान किया, जबकि स्वास्थ्य शिविर में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
वहीं, विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को स्वेटर वितरित कर उन्हें ठंड से बचाव के लिए सहायता प्रदान की गई। कार्यक्रमों के दौरान जनसेवा, स्वास्थ्य और जरूरतमंदों की मदद को प्राथमिकता दी गई।
ADVERTISEMENTS
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
www.devbhumionline.com
