कैंची धाम में दर्शन को आए गुड़गांव के श्रद्धालुओं से मारपीट, लोहे की रॉड-डंडों से हमला

खबर शेयर करें 👉

भवाली। गुड़गांव से कैंची धाम में नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए आए दो श्रद्धालुओं की किसी बात को लेकर कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। आरोप है कि दूसरे पक्ष के करीब पांच-छह लोगों ने दोनों श्रद्धालुओं के साथ मारपीट कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में शराब की दुकानों पर प्रशाशन की ताबड़तोड़ छापेमारी, भवाली में ओवररेटिंग तो लालकुआं में पांच रुपये की ओवररेटिंग पकड़ी

मारपीट में गुड़गांव निवासी 27 वर्षीय संदीप कुमार सिन्हा पुत्र मनोज कुमार सिन्हा और 26 वर्षीय अभिमन्यु गुप्ता पुत्र राम रूप गुप्ता घायल हो गए। संदीप के सिर पर गंभीर चोट लगने से सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गया। घटना के बाद मारपीट करने वाले लोग मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच यतिन पांडे की निर्विरोध जीत, चुनावी रणनीति में लालकुआं विधानसभा के इन दोनों भाइयों का दिखा दमखम

लोहे की रॉड और डंडों से हमला

घायल संदीप और अभिमन्यु उपचार के लिए भवाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने दोनों का उपचार किया। घायलों ने बताया कि कैंची धाम के पास मामूली बात को लेकर पांच-छह लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दिया। हमले में दोनों घायल हो गए, जबकि संदीप के सिर में गंभीर चोट आई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में यू-ट्यूबर सौरभ जोशी से कार सवार युवकों ने की गाली-गलौज, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत

घटना के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad