लालकुआं मां अवंतिका देवी मंदिर में विशालकाय सांप से मची हलचल (देखे वीडियो), अध्यक्ष की सतर्कता से सुरक्षित रहे श्रद्धालु

Oplus_16908288

खबर शेयर करें 👉

लालकुआँ। लालकुआँ स्थित मां अवंतिका देवी मंदिर परिसर में सोमवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब मंदिर प्रांगण में एक विशालकाय सांप दिखाई दिया। सुबह पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं की नजर जैसे ही सांप पर पड़ी, कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ यूसीएफ सोयाबीन फैक्ट्री में पेड़ों के कटान पर वन विभाग की छापेमारी, मचा हड़कंप

मंदिर समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण खाती ने सूझबूझ और सतर्कता दिखाते हुए श्रद्धालुओं से घबराने के बजाय सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की। उनकी समझाइश के चलते किसी तरह की भगदड़ जैसी स्थिति नहीं बनी और सभी लोग शांतिपूर्वक मंदिर परिसर से सुरक्षित स्थान पर चले गए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं नगर पंचायत में भव्य स्वरोजगार शिविर कल, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेद्र सिंह लोटनी ने की अधिकाधिक लोगों से पहुंचने की अपील

लक्ष्मण खाती ने बताया कि सांप कुछ देर तक मंदिर परिसर में रहा और बाद में स्वयं ही पास के जंगल की ओर चला गया। इस दौरान किसी भी श्रद्धालु को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में सांप और अन्य वन्यजीव आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंच जाते हैं, इसलिए लोगों को घबराने के बजाय सावधानी बरतनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में दर्शन को आए गुड़गांव के श्रद्धालुओं से मारपीट, लोहे की रॉड-डंडों से हमला

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad