उत्तराखण्ड देर रात भारी बारिश से टूटा नाले का पुश्ता, देखते ही देखते नाले में समा गया मकान

खबर शेयर करें 👉

देहरादून में बारिश का कहर, पुश्ता टूटने से नाले में समाया मकान, इलाके में दहशत का माहौल

देहरादून में नाले का पुश्ता टूटने से एक घर नाले में गिर गया. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई.

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून में देर रात हुई भारी बारिश में एक मकान जमींदोज हो गया. बारिश के कारण नाले का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिसके बाद नाले का पुश्ता टूट गया. पुश्ता टूटने के बाद नाले के किनारे बना एक मकान देखते ही देखते नाले में समा गया. हालांकि, इस घटना में किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है. घटना के बाद जिला प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंकर स्थिति को संभाला.

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) चमोली सुरंग हादसा: तीन श्रमिक अब भी लापता, रातभर चला राहत-बचाव अभियान( देखे मृतको व लापता लोगो की लिस्ट)

स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, मौसम विज्ञान केंद्र ने 10 अगस्त सोमवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ था. देहरादून में रविवार देर रात से ही लगातार बारिश हो रही थी. बारिश के बाद कारगी ग्रांट क्षेत्र में नाले का पानी तेजी से बढ़ने लगा. पानी के तेज बहाव का दबाव नाले के पुश्ते पर पड़ा, जिससे पुश्ता टूट गया. इसके बाद नाले के किनारे बने मकान की जमीन भी खिसकने लगी और कुछ ही देर में मकान का हिस्सा नाले में जा गिरा.

पुश्ता टूटने से नाले में समाया मकान

हादसे के समय मकान में परिवार के लोग मौजूद थे. लेकिन नाले में पानी बढ़ने और मकान के लिए खतरा महसूस होने पर परिवार के लोग समय रहते घर से बाहर निकल गए थे. इस वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया. मकान के नाले में समाने से परिवार को भारी नुकसान हुआ है. हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से चंदन सागर गिरफ्तार

भारी बारिश के बाद नाले का जलस्तर बढ़ने से कारगी ग्रांट में खतरे की स्थिति पैदा हो गई है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, बारिश के दौरान नालों के आसपास बने मकानों पर लगातार खतरा बना रहता है. मकान के नाले में गिरने की तस्वीरें सामने आने के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और नालों के किनारे बने निर्माण को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी शादी में 25 लाख खर्च, फिर भी कार की मांग; विवाहिता ने ससुरालियों पर लगाए गंभीर आरोप

पीड़ित निशा ने बताया कि बारिश के बाद अचानक नाले में पानी बढ़ा और पुश्ता टूटने के बाद मकान नाले में समा गया. परिवार ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई. निशा ने आरोप लगाया कि पिछले साल भारी बारिश के कारण काफी नुकसान हुआ था, लेकिन जिला प्रशासन द्वारा किसी भी तरह की कोई आर्थिक मदद नहीं की गई थी.

सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया और हादसे में किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है. साथ ही पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देय कर दी गई है.
-अपूर्वा सिंह, एसडीएम देहरादून-

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad