उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में तेज बारिश : नैनीताल में भारी बारिश का यलो अलर्ट

Oplus_16908288

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की विदाई के बावजूद बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। देहरादून समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बुधवार को गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ीं। इस दौरान तेज हवाओं और अंधड़ के कारण कई स्थानों पर जनजीवन प्रभावित हुआ। पेड़ गिरने से यातायात बाधित हुआ, जबकि कुछ स्थानों पर विद्युत पोल और लाइनों को भी नुकसान पहुंचा।

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश में मौसम के बदले रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान कई स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। नैनीताल जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा-सिरौलीकलां में कल खुलेगा सियासी पिटारा, मतपेटियां तय करेंगी किसे मिला जनता का भरोसा

वहीं, देहरादून, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान हवाओं की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं नगर पंचायत में भव्य स्वरोजगार शिविर कल, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेद्र सिंह लोटनी ने की अधिकाधिक लोगों से पहुंचने की अपील

चोटियों पर हल्के हिमपात के आसार

मौसम में बदलाव के चलते ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्के हिमपात की भी संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में सुबह और शाम के समय ठंड का अहसास बढ़ सकता है। पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम का असर अधिक रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  (काम की खबर) 20 अक्टूबर तक खुटानी-धानाचूली मार्ग पर रोज पांच घंटे आवाजाही रहेगी बंद, यात्रियों को 40 किमी अतिरिक्त सफर

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और अन्य मौसम प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मानसून की विदाई के बाद सामान्य तौर पर बारिश में कमी आने लगती है, लेकिन इस बार मौसम प्रणालियों की सक्रियता के कारण पहाड़ से मैदान तक बादल छाए हुए हैं और बारिश का दौर जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad