हरिद्वार। जिले में विजिलेंस की टीम ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में एक महिला सहायक उपनिरीक्षक (ASI) को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि मारपीट के एक मामले में समझौता कराने के नाम पर रिश्वत ली जा रही थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, देहरादून विजिलेंस की टीम ने कार्रवाई करते हुए रानीपुर कोतवाली में तैनात महिला एएसआई सोनिया को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि मारपीट के मामले में समझौता कराने के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है।
गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम आरोपी महिला एएसआई से पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
(फ़ोटो परिचय :- सांकेतिक फ़ोटो)
ADVERTISEMENTS
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
www.devbhumionline.com
