लकुआं में दर्दनाक हादसा: टुकटुक से गिरकर 30 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं में टुकटुक से गिरकर 30 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

लालकुआं। नगर के हाईवे पर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच वार्ड नंबर पांच सुभाष नगर निवासी 30 वर्षीय युवक की टुकटुक से गिरकर गंभीर रूप से घायल होने के बाद मौत हो गई। युवक के सिर में गंभीर चोट लगी थी। उसे उपचार के लिए डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय, हल्द्वानी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं रेलवे में स्वच्छ-सुंदर का संकल्प, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेन्द्र सिंह लोटनी की अगुवाई में रेलवे परिसर में चला अभियान

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुभाष नगर निवासी विक्रम सिंह चौहान (30) पुत्र नरेश सिंह चौहान मजदूरी करने के साथ ही अपने परिजनों के साथ पशुपालन का कार्य भी करता था। बताया जा रहा है कि बीते दिवस वह नगर में टुकटुक से जा रहा था। इसी दौरान वार्ड नंबर पांच के सामने हाईवे पर टुकटुक को अचानक झटका लगने से वह उछलकर सड़क पर सिर के बल गिर गया। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट लग गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दूषित पानी का कहर पीलिया से छात्रा की मौत के बाद जागा प्रशासन

घायल विक्रम को तत्काल नगर के एक क्लीनिक में ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत बिगड़ने पर उसे डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय, हल्द्वानी रेफर किया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं दुग्ध संघ के हजारों उत्पादकों को 30 करोड़ की सौगात से मिलेगा लाभ , अध्यक्ष मुकेश बोरा ने सरकार का जताया आभार

विक्रम की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उसके एक भाई और एक बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने नगर के मुक्तिधाम स्थित श्मशान घाट में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। युवक की मौत से सुभाष नगर क्षेत्र में भी शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad