हलद्वानी न्यूज़: वन निगम व्यवसाई संगठन कुमाऊं मंडल का गठन, पूरन सिंह बिष्ट अध्यक्ष और दीप चंद्र जोशी बने महासचिव

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। वन विकास निगम से जुड़े व्यवसाइयों और ढुलानकर्ताओं की बैठक गैस गोदाम रोड स्थित आदित्य बैंक्विट हॉल, कुसुमखेड़ा में हुई। इसमें वन निगम व्यवसाई संगठन कुमाऊं मंडल का गठन करते हुए पूरन सिंह बिष्ट को अध्यक्ष और दीप चंद्र जोशी को महासचिव चुना गया। करन सिंह सजवान व डॉ. निशांत पपने को उपाध्यक्ष तथा राहुल गांधी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। दया किशन भट्ट व भुवन पनेरू को सचिव और दीवान सिंह परिहार व मो. अकरम को उपसचिव की जिम्मेदारी दी गई। प्रेमपाल गंगवार, मुक्तयार खां, रमेश बिष्ट और कुंदन बोहरा को संरक्षक बनाया गया। विजय तिवारी, राजेश कांडपाल, मनजीत सिंह और नवीन दानू कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बिजली कनेक्शन के बदले नियम, 1 नवंबर से लागू होगी नई व्यवस्था

निविदा दरों को लेकर रोष, आगामी निविदाओं के बहिष्कार का निर्णय

8 अक्टूबर की बैठक में व्यवसायियों और ढुलानकर्ताओं ने वर्ष 2025-26 की निविदा दरें अब तक स्वीकृत नहीं होने तथा भुगतान और समायोजन पूरा नहीं होने पर रोष जताया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक निविदा दरों को स्वीकृति देकर संबंधित व्यवसायियों का पूर्ण भुगतान नहीं किया जाता, तब तक वर्ष 2026-27 में वन विकास निगम की किसी भी निविदा में प्रतिभाग नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं पूर्व सैनिक एवं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल, एक मंच पर होगा स्वरोजगार ऋण समस्याओं का समाधान

व्यवसायियों के अनुसार यह निर्णय पश्चिमी क्षेत्र रामनगर और कुमाऊं क्षेत्र हल्द्वानी के अंतर्गत आने वाले सभी डिवीजनों पर लागू होगा। इसमें कालाढूंगी पूर्वी, कालाढूंगी पश्चिमी, रामनगर पूर्वी, हल्द्वानी पूर्वी और टनकपुर समेत पूरे कुमाऊं मंडल के डिवीजन शामिल हैं। संगठन ने आगामी निविदा कार्यों के पूर्ण बहिष्कार का निर्णय सर्वसम्मति से लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भूकंप से पहले चेतवानी की तैयारी : हर माह 9 तारीख को बजेगा भूकंप चेतावनी सायरन, मोबाइल पर भी मिलेगा अलर्ट

बैठक में अशोक पंत, सूरज पडियार, मोहन चंद्र गढ़कोटी, कुंडल चंद्र, चंदन राम आर्य, किशोर चंद्र, विजय तिवारी, योगेश जोशी, प्रेमपाल गंगवार, मो. अकरम, मनजीत सिंह, करन सिंह सजवान, ठाकुर सिंह जिमिवाल, कुंदन बोहरा, राजेश कांडपाल, रविंद्र कापड़ी, जुनेद आलम, अतीक खान, हरिश्चंद्र भट्ट, दिनेश चंद्र गढ़कोटी, आफाक खान, अमृत पाल सिंह, मो. असलम, दीवान सिंह परिहार, राहुल गांधी, आरएस बिष्ट और दया किशन भट्ट मौजूद रहे।

Heading bana kar de 5 6

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad