लालकुआं रेलवे में स्वच्छ-सुंदर का संकल्प, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेन्द्र सिंह लोटनी की अगुवाई में रेलवे परिसर में चला अभियान

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। स्वच्छ एवं सुंदर लालकुआं के निर्माण और आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नगर पंचायत लालकुआं और रेलवे विभाग की ओर से बुधवार को संयुक्त रूप से व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। 8 अक्टूबर को आयोजित अभियान के दौरान रेलवे परिसर, प्लेटफॉर्म सहित रेलवे से जुड़े विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई की गई।

अभियान का नेतृत्व पूर्व सैनिक एवं नगर पंचायत अध्यक्ष लालकुआं सुरेंद्र सिंह लोटनी ने किया। नगर पंचायत और रेलवे विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अभियान में सक्रिय भागीदारी करते हुए रेलवे परिसर और आसपास के क्षेत्रों की सफाई की। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए लोगों को जागरूक भी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हैड़ाखान मार्ग पर युगल की स्टंटबाजी कैमरे में कैद : सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो,पुलिस तलास में (देखे वीडियो)

अभियान में रेलवे विभाग की ओर से आईओडब्ल्यू (सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य), सीडीओ (चीफ डिपो ऑफिसर), सीएमआई (मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक) और पीडब्ल्यूआई (सीनियर सेक्शन इंजीनियर, रेलपथ) सहित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं नगर पंचायत लालकुआं के कार्यालय और फील्ड कर्मचारियों ने भी स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक और संस्था की सामूहिक जिम्मेदारी है। नगर पंचायत लालकुआं की ओर से स्वच्छ एवं सुंदर नगर के निर्माण के लिए लगातार स्वच्छता अभियान और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रेलवे विभाग के साथ संयुक्त रूप से आयोजित यह अभियान दोनों विभागों के बेहतर समन्वय और सहयोग का उदाहरण है।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने दाखिल किया नामांकन, सीएम धामी समेत भाजपा के दिग्गज रहे मौजूद

उन्होंने आमजन से अपील की कि कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालें तथा सार्वजनिक स्थलों और रेलवे परिसर को साफ-सुथरा रखने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही लालकुआं को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ नगर बनाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भूकंप से पहले चेतवानी की तैयारी : हर माह 9 तारीख को बजेगा भूकंप चेतावनी सायरन, मोबाइल पर भी मिलेगा अलर्ट

अभियान के दौरान नगर पंचायत के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वच्छता बनाए रखने और आसपास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा रखने का संकल्प भी लिया। संयुक्त स्वच्छता अभियान के माध्यम से लालकुआं क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने और लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad