गौलापार में दर्दनाक हादसा: पानी की टंकी में दम घुटने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। गौलापार क्षेत्र के मानपुर पश्चिम गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा पानी की टंकी के लेंटर का ढोला खोलने के दौरान हुआ। बताया जा रहा है कि बेसमेंट में बनी टंकी के अंदर जहरीली गैस के कारण तीनों का दम घुट गया।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा-सिरौलीकलां में कल खुलेगा सियासी पिटारा, मतपेटियां तय करेंगी किसे मिला जनता का भरोसा

मृतकों की पहचान 55 वर्षीय सरस्वती देवी, उनके 40 वर्षीय बड़े बेटे धर्मेंद्र बिष्ट और छोटे बेटे खुशाल बिष्ट के रूप में हुई है। हादसे के बाद तीनों को आनन-फानन में उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  (अलर्ट) लालकुआं में 6 अक्टूबर रात 10 बजे से बंद रहेगा रेलवे फाटक, जानें वैकल्पिक मार्ग

एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत की खबर से गांव में मातम पसरा हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  (काम की खबर) 20 अक्टूबर तक खुटानी-धानाचूली मार्ग पर रोज पांच घंटे आवाजाही रहेगी बंद, यात्रियों को 40 किमी अतिरिक्त सफर

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad