नैनीताल जिले के बजूनिया हल्दू में घर के बाहर टहल रहे बुजुर्ग पर बाघ का हमला, शोर और पत्थरबाजी से भागा वन्यजीव

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। हल्द्वानी शहर के बजूनिया हल्दू क्षेत्र में सोमवार देर शाम घर के बाहर टहल रहे 62 वर्षीय बुजुर्ग गणेश सनवाल पर तेंदुए ने हमला कर दिया। शोर मचाने पर वहां मौजूद महिला ने तेंदुए को पत्थर फेंककर मारे जिसके बाद वह जंगल की ओर भाग गया। घायल बुजुर्ग को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत में सुधार है। घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई है। वन विभाग ने गश्त बढ़ाने और सुरक्षा इंतजाम करने का आश्वासन दिया है।

जानकारी के मुताबिक बजुनिया हल्दू निवासी गणेश सनवाल (62) सोमवार शाम साढ़े पांच बजे के करीब अपने घर के बाहर टहल रहे थे। इसी दौरान एकाएक तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। हमले में घायल सनवाल की चीख-पुकार सुनकर पास के घर के बाहर मौजूद एक महिला ने तेंदुए की ओर पत्थर फेंके। शोर सुनकर गणेश का पालतू कुत्ता भौंकने लगा। इस पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया।शोर-शराबा सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। आनन-फानन घायल को इलाज के लिए बेस अस्पताल में लाया गया। चिकित्सकों के मुताबिक घायल सनवाल के हाथ, पैर और गले में तेंदुए के हमले के निशान हैं। उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार है।

यह भी पढ़ें 👉  शांतिपुरी में दर्दनाक हादसा : दोस्तों के साथ गया 11वीं का छात्र गोला नदी के तेज बहाव में बहा (देखे वीडियो)

इधर तेंदुए के हमले में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना मिलने पर वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप असगोला मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल व्यक्ति के परिजनों से वार्ता कर घटनाक्रम की जानकारी ली। रेंजर ने बताया कि विभागीय टीम को मौके पर गश्त के लिए भेज दिया गया है। जल्द ही गांव में सुरक्षा इंतजाम कराए जाएंगे। उन्होंने ग्रामीणों से भी जंगल की ओर न जाने और सतर्कता बरतने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से चंदन सागर गिरफ्तार

ग्राम प्रधान दिनेश जोशी ने बताया कि जिस स्थान पर तेंदुए ने सोमवार शाम हमला किया है। उसके ठीक सामने नाला है और नाले के दूसरी ओर जंगल है। उन्होंने बताया कि यहां पिछले कई साल से तेंदुए की मौजूदगी है। प्रधान के मुताबिक तीन साल पहले भी गांव में तेंदुए ने नत्थू लाल नामक व्यक्ति की जान ले ली थी। आठ माह पहले तेंदुआ यहां एक काश्तकार की गोशाला से बकरियों को उठा ले गया था। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से आबादी वाले क्षेत्र में वन्य जीवों की आवाजाही रोकने के लिए सोलर फेसिंग कराने, सोलर लाइटें लगवाने, तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगवाने और अन्य सुरक्षा इंतजाम कराने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी का हाईप्रोफाइल एसिड अटैक कांड : 5 लड़किया और 18 माह का बच्चा सहित 19 हुए थे घायल

फ़ोटो परिचय:- सांकेतिक फ़ोटो

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad