पूर्व सैनिक व नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल रंग लाई, लालकुआं में 38 करोड़ की सीवर परियोजना जल्द शुरू

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। लंबे इंतजार के बाद लालकुआं नगर पंचायत क्षेत्र में 38 करोड़ रुपये की बहुप्रतीक्षित सीवर परियोजना और नई पेयजल व्यवस्था को जल्द धरातल पर उतारने की तैयारी शुरू हो गई है। योजना के सफल क्रियान्वयन और निर्माण कार्य के दौरान आम जनता व व्यापारियों को कम से कम परेशानी हो, इसे लेकर नगर पंचायत सभागार में अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्तराखंड पेयजल निगम, नगर पंचायत, व्यापार मंडल और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने परियोजना के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की।नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पेयजल निगम के अधिकारियों ने बताया कि परियोजना के तहत करीब 12 से 13 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन बिछाई जाएगी और 2100 सीवर कनेक्शन दिए जाएंगे। इससे नगर क्षेत्र के 1200 से अधिक परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। अधिकारियों ने बताया कि परियोजना का नक्शा तैयार हो चुका है और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।बैठक में चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी ने कहा कि पूर्व में पेयजल लाइन बिछाने के दौरान लोगों और व्यापारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, नाबालिग बहन से दुष्कर्म का सगा भाई पर आरोप

इसलिए इस बार विभाग एक वार्ड का कार्य पूरा करने के बाद ही दूसरे वार्ड में खुदाई शुरू करे, ताकि बाजार और आम जनजीवन पर कम से कम प्रभाव पड़े। पेयजल निगम के अधिकारियों ने इस सुझाव को स्वीकार करते हुए चरणबद्ध तरीके से कार्य कराने का भरोसा दिया।अधिकारियों ने बताया कि वार्ड नंबर-6 के आगे राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) से खुदाई की अनुमति मिलनी बाकी है, जिसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस पर चेयरमैन लोटनी ने कहा कि बाईपास बनने के बाद संबंधित मार्ग लोक निर्माण विभाग के अधीन आ जाएगा, जिससे सीवर लाइन बिछाने में आ रही बाधाएं दूर हो जाएंगी।बैठक में नई पेयजल व्यवस्था को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में यू-ट्यूबर सौरभ जोशी से कार सवार युवकों ने की गाली-गलौज, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत

अधिशासी अभियंता शशि भूषण शाह ने बताया कि जलापूर्ति शुरू करने से पहले सभी उपभोक्ताओं के घरों में पानी के मीटर लगाए जाएंगे। नई व्यवस्था के तहत उपभोक्ताओं से 277 रुपये मासिक फिक्स चार्ज लिया जाएगा, जिसमें 20 हजार लीटर पानी शामिल होगा। इससे अधिक पानी की खपत होने पर प्रति 1000 लीटर 15 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा।इस दौरान नगरवासियों ने एकजुट होकर मांग उठाई कि पानी का बिल पहले की तरह तीन माह में एक बार ही जारी किया जाए। इस पर विभागीय अधिकारियों ने कहा कि इस संबंध में उच्च स्तर पर विचार-विमर्श कर समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में शराब की दुकानों पर प्रशाशन की ताबड़तोड़ छापेमारी, भवाली में ओवररेटिंग तो लालकुआं में पांच रुपये की ओवररेटिंग पकड़ी

बैठक में पेयजल निगम के सहायक अभियंता वाई.एस. लसपाल, अपर सहायक अभियंता हर्ष बोरा, अनुज सिंह, सहायक अभियंता पुष्कर आर्य, नगर पंचायत के सभासदों, व्यापार मंडल पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन अधिशासी अधिकारी ईश्वर सिंह रावत ने किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad