गुलदार के हमले के बीच गीता देवी ने दिखाई गजब की बहादुरी: दराती से किया पलटवार,घायल होकर भी बचाई अपनी जान

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। गरुड़ नगर से सटे दर्शानी गांव में घर के पास घास काट रही महिला पर घात लगाए गुलदार ने अचानक हमला कर दिया। गुलदार ने महिला के पैर पर हमला कर उसे घायल कर दिया। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए दराती से गुलदार का सामना किया और शोर मचा दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद गुलदार वहां से भाग गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच यतिन पांडे की निर्विरोध जीत, चुनावी रणनीति में लालकुआं विधानसभा के इन दोनों भाइयों का दिखा दमखम

घास काटते समय गुलदार ने किया हमला

दर्शानी गांव निवासी 40 वर्षीय गीता देवी पत्नी मनोहर पांडे शुक्रवार देर शाम घर के पास घास काट रही थीं। इसी दौरान घात लगाकर बैठे गुलदार ने अचानक उन पर हमला कर दिया। गुलदार ने उनके पैर को निशाना बनाया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में दर्दनाक हादसा: डंपर की चपेट में आए पिता-पुत्री, बेटी की मौके पर मौत

अचानक हुए हमले के बावजूद गीता देवी ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने हाथ में मौजूद दराती से गुलदार पर पलटवार किया और जोर-जोर से शोर मचाने लगीं। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख गुलदार वहां से भाग गया।

इसके बाद स्वजन घायल गीता देवी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बैजनाथ ले गए, जहां उनका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं श्मशान घाट के सामने दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर

महिला पर गुलदार के हमले की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक ललित फर्सवाण, जिला पंचायत सदस्य जनार्दन लोहुमी, बालकृष्ण और नरेंद्र बिष्ट अस्पताल पहुंचे और घायल महिला का हालचाल जाना। वन विभाग की टीम भी अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी ली।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad