रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, नाबालिग बहन से दुष्कर्म का सगा भाई पर आरोप

खबर शेयर करें 👉

पौड़ी गढ़वाल। लैंसडौन क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां 20 वर्षीय युवक पर अपनी नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। मामला तब सामने आया, जब नाबालिग की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जयहरीखाल लेकर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच यतिन पांडे की निर्विरोध जीत, चुनावी रणनीति में लालकुआं विधानसभा के इन दोनों भाइयों का दिखा दमखम

चिकित्सकीय जांच के दौरान नाबालिग के गर्भवती होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद अस्पताल की ओर से पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  गुलदार के हमले के बीच गीता देवी ने दिखाई गजब की बहादुरी: दराती से किया पलटवार,घायल होकर भी बचाई अपनी जान

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच और प्राप्त शिकायत के आधार पर आरोपी सगे भाई के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, नाबालिग को सुरक्षा और संरक्षण के लिए नारी निकेतन भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में दर्दनाक हादसा: डंपर की चपेट में आए पिता-पुत्री, बेटी की मौके पर मौत

पुलिस मामले से जुड़े सभी तथ्यों की जांच कर रही है। साथ ही घटना की परिस्थितियों और अन्य संबंधित पहलुओं के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad