नैनीताल में शराब की दुकानों पर प्रशाशन की ताबड़तोड़ छापेमारी, भवाली में ओवररेटिंग तो लालकुआं में पांच रुपये की ओवररेटिंग पकड़ी

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल/लालकुआं। शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने नैनीताल जिले के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर जांच की। इस दौरान भवाली में निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर शराब बेचने की अनियमितता सामने आई, जबकि लालकुआं में पांच रुपये की ओवररेटिंग पकड़ी गई।

जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देश पर उपजिलाधिकारी धारी अनुराग आर्या के नेतृत्व में भवाली स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान शराब निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर बेचे जाने की शिकायत सही पाई गई। इसके अलावा दुकान पर रेट लिस्ट भी चस्पा नहीं मिली। इससे ग्राहकों को शराब के निर्धारित मूल्य की जानकारी स्पष्ट रूप से उपलब्ध नहीं हो पा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं श्मशान घाट के सामने दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर

उपजिलाधिकारी ने संबंधित संचालक को शराब की बिक्री निर्धारित मूल्य पर करने तथा दुकान में रेट लिस्ट स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए।

इधर, गुरुवार देर रात उपजिलाधिकारी लालकुआं रेखा कोहली और तहसीलदार ईश्वर सिंह भीमा के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने लालकुआं और हल्दूचौड़ क्षेत्र की देसी एवं अंग्रेजी शराब की दुकानों पर छापेमारी की। टीम ने दुकानों में शराब के निर्धारित मूल्य, बिक्री संबंधी अभिलेख और अन्य दस्तावेजों की जांच की।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच यतिन पांडे की निर्विरोध जीत, चुनावी रणनीति में लालकुआं विधानसभा के इन दोनों भाइयों का दिखा दमखम

लालकुआं स्थित देसी शराब की दुकान पर ओवररेटिंग की जांच के लिए राजस्व विभाग के एक कर्मचारी को ग्राहक बनाकर शराब खरीदने भेजा गया। आरोप है कि दुकान के सेल्समैन ने निर्धारित मूल्य से पांच रुपये अधिक वसूल लिए। इसके बाद टीम ने मौके पर दुकान के संबंधित दस्तावेज कब्जे में ले लिए।

यह भी पढ़ें 👉  उधमसिंहनगर में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, पिता की पीट-पीटकर हत्या

उपजिलाधिकारी रेखा कोहली ने बताया कि जांच के दौरान पांच रुपये की ओवररेटिंग पकड़ी गई है। मामले में दुकान के दस्तावेज कब्जे में लेकर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिसे जिलाधिकारी नैनीताल को भेजा जाएगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शराब की दुकानों पर निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। ओवररेटिंग की शिकायतों को लेकर जांच और कार्रवाई का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad