हल्द्वानी में यू-ट्यूबर सौरभ जोशी से कार सवार युवकों ने की गाली-गलौज, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। देश के प्रसिद्ध यू-ट्यूबर और ब्लॉगर सौरभ जोशी से बुधवार रात तिकोनिया चौराहे के पास कुछ कार सवार युवकों ने कथित तौर पर गाली-गलौज और अभद्रता की। घटना के बाद सौरभ जोशी की पत्नी अवंतिका ने तिकोनिया चौराहे पर गश्त कर रहे पुलिस कर्मियों को मामले की जानकारी देते हुए कार का नंबर भी बताया। घटना से संबंधित वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच यतिन पांडे की निर्विरोध जीत, चुनावी रणनीति में लालकुआं विधानसभा के इन दोनों भाइयों का दिखा दमखम

कार सवार युवकों ने की अभद्रता

जानकारी के अनुसार, सौरभ जोशी अपनी पत्नी अवंतिका और भाई के साथ डिनर करने के बाद कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तिकोनिया चौराहे के पास उनकी कार के आगे चल रहे दूसरी कार के सवार युवकों ने कथित तौर पर उनके साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की।

इसके बाद सौरभ जोशी ने कार से उनका पीछा किया, लेकिन कार सवार युवक तेज गति से वाहन चलाते हुए ठंडी सड़क की ओर निकल गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में दर्दनाक हादसा: डंपर की चपेट में आए पिता-पुत्री, बेटी की मौके पर मौत

सौरभ जोशी ने अपने व्लॉग में घटना का जिक्र करते हुए बताया कि कार सवार युवक नशे की हालत में प्रतीत हो रहे थे। घटना के बाद उनकी पत्नी अवंतिका ने तिकोनिया चौराहे पर गश्त कर रही पुलिस टीम को कार का नंबर बताते हुए मामले की जानकारी दी और संबंधित युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  एलबीएस कॉलेज हल्दूचौड़ में हिमांशु पांडे का जलवा,455 वोट लेकर अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा( देखे वीडियो)

सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी पुलिस

कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच की जाएगी। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल सौरभ जोशी की ओर से पुलिस को कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad