लालकुआं श्मशान घाट के सामने दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। नगर के मुक्तिधाम श्मशान घाट के सामने स्थित कट पर मंगलवार शाम तेज रफ्तार कार ने इलेक्ट्रिक स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बिंदुखत्ता निवासी 35 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक कई फीट उछलकर सड़क पर जा गिरा। घायल को 108 सेवा से हल्द्वानी एसटीएच भेजा गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  टांडा जंगल में हाथियों के झुंड ने रोकी वाहनों की रफ्तार, हल्द्वानी-रुद्रपुर मार्ग पर लगा जाम


प्राप्त जानकारी के अनुसार राजीव नगर प्रथम, बिंदुखत्ता निवासी मनोज कुमार कर्नाटक (35) पुत्र भुवन चंद्र कर्नाटक शाम करीब चार बजे इलेक्ट्रिक स्कूटी से मुक्तिधाम के सामने स्थित कट से लालकुआं की ओर मुड़ रहा था। इसी दौरान नगला की ओर से तेज गति से आ रही कार ने उसकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मनोज के दोनों पैरों, सिर और कमर में गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना में स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार को भी नुकसान पहुंचा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में कहीं शिक्षकों ने काटीं सब्जियां तो कहीं बच्चों ने बीने चावल,भोजन माताओ की हड़ताल के बीच स्कूलों में ऐसे पका मिड-डे मील


सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेते हुए घायल मनोज को 108 सेवा के माध्यम से एसटीएच हल्द्वानी भेजा। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।
लालकुआं क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों से सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। एक ही दिन में दो हादसे होने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों ने दुर्घटना संभावित स्थानों पर गति नियंत्रण और प्रभावी यातायात व्यवस्था किए जाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  पान के ठेले से शुरू हुई पहचान, फिर ब्लैकमेलिंग का जाल! हल्द्वानी के कारोबारी से करोड़ो की वसूली का सनसनीखेज मामला


शमशान घाट के पास कार और स्कूटी की टक्कर का दृश्य

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad