नैनीताल हाईवोल्टेज ड्रामे के बीच यतिन पांडे की निर्विरोध जीत, चुनावी रणनीति में लालकुआं विधानसभा के इन दोनों भाइयों का दिखा दमखम

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय छात्र महासंघ के चुनाव में दिनभर चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद हल्द्वानी एमबी कॉलेज के विश्वविद्यालय प्रतिनिधि यतिन पांडे को अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। चुनावी घटनाक्रम में निवर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष आशीष कबड़ाल और पूर्व छात्र महासंघ अध्यक्ष हिमांशु कबड़ाल की सक्रियता भी चर्चा में रही।

यतिन पांडे के समर्थन में दोनों भाइयों की सक्रियता को चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा माना गया। आशीष कब्डवाल ने निवर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष के तौर पर छात्र प्रतिनिधियों के बीच संपर्क और समर्थन जुटाने में भूमिका निभाई, जबकि हिमांशु कब्डवाल, जो पूर्व छात्र महासंघ अध्यक्ष रह चुके हैं, ने महासंघ चुनाव के अपने अनुभव और छात्र राजनीति में संपर्कों के जरिए रणनीति को आगे बढ़ाया। दोनों की सक्रियता के बीच यतिन पांडे ने अध्यक्ष पद पर निर्विरोध जीत दर्ज की।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं श्मशान घाट के सामने दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक गंभीर

आशीष कब्डवाल ने कहा कि छात्र राजनीति का उद्देश्य व्यक्तिगत पद नहीं, बल्कि छात्रों के हितों और उनकी आवाज को मजबूत करना होना चाहिए। यतिन पांडे के निर्विरोध निर्वाचित होने पर उन्होंने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि नई टीम छात्र हितों के लिए प्रभावी ढंग से काम करेगी।

हिमांशु कब्डवाल ने कहा कि महासंघ के चुनाव में सभी प्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने यतिन पांडे को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई जिम्मेदारी के साथ छात्र हितों को प्राथमिकता देना और विश्वविद्यालय स्तर पर छात्रों की समस्याओं को मजबूती से उठाना जरूरी है।

इससे पहले सुबह पुलिस प्रशासन की ओर से कानून व्यवस्था बनाए रखने और विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों के बंधक होने के आधार पर चुनाव टालने के संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र भेजे जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी यतिन पांडे ने आत्मदाह की चेतावनी दी, जिसके बाद प्रशासन में खलबली मच गई। आनन-फानन में संशोधित चुनाव अधिसूचना जारी की गई और सुबह 10 बजे से प्रस्तावित नामांकन प्रक्रिया को 11 बजे से शुरू कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  आर्मी में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.45 लाख की ठगी ठगी का नेटवर्क बेनकाब, 46 फर्जी नियुक्ति पत्र बरामद

यतिन पांडे के समर्थन में तय संख्या से अधिक प्रतिनिधियों का समर्थन होने का दावा किया गया था। इसके बाद एबीवीपी की ओर से पांडे को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किए जाने का दावा भी किया गया, जिसे पांडे और उनके समर्थकों ने नकार दिया। अध्यक्ष पद पर किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया। इसके चलते यतिन पांडे को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के स्कूलों में कल से बदलेगा समय, 1 अक्टूबर से शीतकालीन समय-सारिणी लागू

चुनाव अधिकारी डॉ. मनोज कुमार आर्या और अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. संजय पंत की ओर से जारी सूचना के अनुसार उपाध्यक्ष पद पर राजकीय महाविद्यालय सितारगंज के जितेंद्र सिंह धामी, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर राजकीय महाविद्यालय गदरपुर की सुपर्णा भक्त, एचएनबी पीजी कॉलेज खटीमा के संचित सिंह सचिव और पीएनबी पीजी कॉलेज रामनगर के भुवन जोशी कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए।

हरमिटेज भवन के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चुनाव प्रक्रिया पूरी हुई। देर शाम परिणाम घोषित होने के साथ कुमाऊं विश्वविद्यालय छात्र महासंघ का चुनाव संपन्न हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad