कड़ी सुरक्षा के साये में शुरू होगा उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र, गैरसैंण बना छावनी

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। इसके मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। विधानसभा परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
यहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई है।

वहीं बजट सत्र के दौरान बाहर होने वाले हंगामे से निपटने के लिए पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय मेहलचौरी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) मालसी में अस्थाई जेल बनाई है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं स्वच्छता संकल्प के साथ गांधी-शास्त्री जयंती हुई संपन्न, पूर्व सैनिक व नगर पंचायत चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी सहित नगर पंचायत की पूरी टीम ने लिया संकल्प……

सुरक्षा के दृष्टिगत विधानसभा परिसर से पांच किलोमीटर की दूरी पर दिवाली खाल में मुख्य बैरियर स्थापित किया गया है। यहां बिना परिचय पत्र और अनुमति के किसी भी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित है।

इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जंगलचट्टी और दुपतोला सैंण में एक-एक अतिरिक्त बैरियर लगाया गया है, जहां आने-जाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। प्राथमिक विद्यालय मेहलचौरी और पीएचसी मालसी में अस्थाई जेल का निर्माण भी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में यू-ट्यूबर सौरभ जोशी से कार सवार युवकों ने की गाली-गलौज, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत

वहीं सुरक्षा व्यवस्था और सुगम यातायात को ध्यान में रखते हुए गैरसैंण से भराड़ीसैंण नगर क्षेत्र में भारी मालवाहक वाहनों के आवागमन पर अस्थाई प्रतिबंध रहेगा। यह प्रतिबंध नौ से 13 मार्च तक प्रतिदिन प्रातः सात से रात आठ बजे तक लागू रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में शराब की दुकानों पर प्रशाशन की ताबड़तोड़ छापेमारी, भवाली में ओवररेटिंग तो लालकुआं में पांच रुपये की ओवररेटिंग पकड़ी

वहीं इस वर्ष विधानसभा के मुख्य भवन पर पोर्च का निर्माण किया गया है, जिससे भवन का स्वरूप बदला नजर आएगा।पोर्च का निर्माण वर्षा से बचाने के लिए किया गया है। हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि इससे मुख्य भवन की सुंदरता प्रभावित होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad