रुद्रपुर’छह महीने में पैसा डबल’ का झांसा, 7.70 लाख ठगकर ऑफिस पर जड़ा ताला

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। मल्टीलेवल मार्केटिंग में बिजनेस पार्टनर बनाने और छह महीने में निवेश दोगुना करने का लालच देकर 7.70 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है।

रंपुरा बस्ती वार्ड-22 निवासी अनिल पाल ने बताया कि उसके पड़ोसी सेवाराम ने फुलसुंगा में मल्टीलेवल मार्केटिंग कंपनी का कार्यालय खोल रखा था। वहां विपिन कुमार भी निदेशक के रूप में कार्य करता था। दोनों ने उसे व्यापार में साझेदार बनने और निवेश पर भारी मुनाफा मिलने का भरोसा दिलाया। आरोप है कि उनकी बातों में आकर उसने 27 सितंबर से एक अक्तूबर 2022 के बीच उधार लेकर करीब 7.70 लाख रुपये निवेश कर दिए लेकिन कोई लाभ नहीं मिला।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ यूसीएफ सोयाबीन फैक्ट्री में पेड़ों के कटान पर वन विभाग की छापेमारी, मचा हड़कंप

बाद में अभियुक्त और अधिक निवेश करने का दबाव बनाते रहे। जब उसने अपनी रकम वापस मांगी तो अभियुक्त टालमटोल करते रहे। 30 मई 2025 को वह कार्यालय पहुंचा तो वहां ताला लगा मिला और अभियुक्त फरार थे। पीड़ित ने पहले पुलिस से शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद न्यायालय की शरण ली। सीओ विभव सैनी ने कहा कि अदालत के आदेश पर प्राथमिकी कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में 27 सितंबर की महारैली के बाद अब तहसील में डेरा, बिंदुखत्तावासियों ने कहा—“आश्वासन नहीं, आदेश चाहिए” (देखे वीडियो)

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad