रुद्रपुर गैंगरेप कांड: CCTV में कैद हुए तीनों आरोपी, पहचान में जुटी पुलिस

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)। सिडकुल की एक कंपनी में कार्यरत युवती का भूरारानी रोड से कथित अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। वारदात में शामिल तीनों संदिग्ध युवक विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस उनकी पहचान करने में जुटी है। अधिकारियों का दावा है कि आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जांच के लिए पुलिस और एसओजी की कुल चार टीमें लगाई गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  (काम की खबर) 20 अक्टूबर तक खुटानी-धानाचूली मार्ग पर रोज पांच घंटे आवाजाही रहेगी बंद, यात्रियों को 40 किमी अतिरिक्त सफर


पुलिस के अनुसार, रुद्रपुर में किराये पर रहने वाली सिडकुल कर्मी युवती शनिवार रात अपनी सहेली और दो युवकों के साथ भूरारानी रोड पर गई थी। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे और चारों को रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने दोनों युवकों और दोनों युवतियों को जबरन अपनी और उनकी बाइक पर बैठाकर गदरपुर हाईवे की ओर ले जाना शुरू कर दिया।
रास्ते में एक युवक और एक युवती चलती बाइक से कूदकर किसी तरह भाग निकले। वहीं, दूसरे युवक और युवती को आरोपी अपने साथ ले गए। आरोप है कि गदरपुर हाईवे पर पहुंचने के बाद आरोपियों ने युवक को रास्ते में उतार दिया, जबकि युवती को जबरन अपने साथ ले जाकर गदरपुर थाना क्षेत्र में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं पूर्व सैनिक एवं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी की पहल, एक मंच पर होगा स्वरोजगार ऋण समस्याओं का समाधान


उधर, चलती बाइक से कूदकर बच निकले युवक ने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम (112) पर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने रातभर पीड़िता की तलाश की। रविवार सुबह पीड़िता पुलिस को मिली, जिसके बाद उसके बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में 27 सितंबर की महारैली के बाद अब तहसील में डेरा, बिंदुखत्तावासियों ने कहा—“आश्वासन नहीं, आदेश चाहिए” (देखे वीडियो)


जांच के दौरान पुलिस ने काशीपुर रोड स्थित फ्लाईओवर से गदरपुर तक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इनमें तीनों संदिग्ध युवक नजर आए हैं। अब पुलिस फुटेज के आधार पर उनकी पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
कोतवाल प्रकाश दानू ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad