रुद्रपुर गैंगरेप कांड: देर रात पुलिस मुठभेड़ में तीनों आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)। भूरारानी रोड से युवती का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने सोमवार देर रात तीनों आरोपितों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के दौरान आरोपितों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपित के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


पुलिस के मुताबिक, पीड़िता सिडकुल की एक कंपनी में कार्यरत है। शनिवार रात वह अपनी सहेली और दो युवकों के साथ भूरारानी रोड पर गई थी। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे और चारों को जबरन कब्जे में लेकर उनकी ही बाइक से गदरपुर हाईवे की ओर ले गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम ने ली करवट: कई जिलों में बारिश के साथ आकाशीय बिजली का अलर्ट


रास्ते में एक युवक और एक युवती चलती बाइक से कूदकर किसी तरह भागने में सफल हो गए, जबकि दूसरा युवक और पीड़िता आरोपितों के कब्जे में रहे। आरोप है कि गदरपुर हाईवे पर बदमाशों ने युवक को बीच रास्ते में उतार दिया और युवती को सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने हाईवे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा आरोपितों की तलाश में कई टीमें गठित कीं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के विधायक डॉ मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर युवाओं की टीम ने दिखाया सेवा का जज्बा : रक्तदान शिविर में उमड़ी भागीदारी,क्षेत्र में हुए विविध आयोजन


सोमवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि तीनों आरोपित बगवाड़ा चौकी क्षेत्र से किच्छा हाईवे की ओर भागने की फिराक में हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपितों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपित के पैर में गोली लगी, जबकि तीनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
घायल आरोपित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मामले के खुलासे के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  (काम की खबर) 20 अक्टूबर तक खुटानी-धानाचूली मार्ग पर रोज पांच घंटे आवाजाही रहेगी बंद, यात्रियों को 40 किमी अतिरिक्त सफर

फ़ोटो :- AI द्वारा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad