खाड़ी संकट के बीच राहत: उत्तराखण्ड के इस जिले में 2.55 लाख कार्डधारकों को तीन महीने का राशन एडवांस

खबर शेयर करें 👉

केंद्र सरकार ने 2,55,148 राशन कार्डधारकों को तीन माह का राशन फ्री में बांटने का निर्णय लिया है। यह राशन अप्रैल, मई और जून के लिए होगा। जिला खाद्य विभाग के अनुसार, राशन का वितरण 604 दुकानों पर किया जाएगा।

जिले के 2,55,148 राशन कार्डधारकों को तीन माह का राशन एडवांस में फ्री बांटा जाएगा। लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने तीन माह का राशन एक बार में वितरण करने के निर्देश जारी किए है। जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने बताया कि केंद्र सरकार ने शासनादेश जारी कर तीन महीने के राशन का एकमुश्त उठान करने को कहा है ताकि खाड़ी युद्ध से बन रहे वैश्विक संकट के बीच लोगों को राहत मिल सके। जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग जिले के 11,33,173 राशन उपभोक्ताओं को अप्रैल, मई और जून माह का राशन इकट्ठा उपलब्ध कराएगा।

एक दफा राशन का उठान होने के बाद डीलर तीन माह का राशन गेहूं, चावल अप्रैल माह में ही उपभोक्ताओं को बांट देंगे। जिले की करीब 604 राशन की दुकानों पर राशन का वितरण होगा। सभी गुलाबी और सफेद राशन कार्ड धारकों को तीन माह का राशन गेहूं और चावल फ्री मिलेगा। जिले में सफेद राशन कार्ड की संख्या 2,18,144 है। सफेद राशन कार्डों में 992514 यूनिट दर्ज है। गुलाबी राशन कार्ड की संख्या 37004 है। गुलाबी राशन कार्ड में 140659 यूनिट दर्ज है। वहीं, पीले राशन कार्डधारकों को तीन माह का चावल 11 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बांटा जाएगा। पीले राशन कार्ड पर प्रति महीने कार्ड धारक को 7.5 किलो ग्राम चावल मिलता है। इन कार्डधारकों को गेहूं का वितरण नहीं किया जाता है। जिले में 170878 पीले राशन कार्ड बने हुए हैं। जिले के इन सभी कार्ड धारकों को तीन महीने का राशन एडवांस में बांटा जाएगा।एक माह में इतना राशन फ्रीहरिद्वार। राशन कार्ड धारकों को अंत्योदय योजना (गुलाबी कार्ड) पर एक महीने का 13.300 किलो ग्राम गेहूं और 21.700 किलो ग्राम चावल फ्री मिलता है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (सफेद कार्ड) पर 1.900 किलो ग्राम गेहूं 3.100 किलो ग्राम चावल प्रति यूनिट के हिसाब से कार्ड धारक को फ्री बांटा जाता है।वर्जन:केंद्र सरकार ने राशन वितरण के लिए जीओ जारी किया है। इसमें तीन माह का राशन एक मुश्त उठाने के निर्देश दिए गए है। अप्रैल माह में तीन माह का राशन उपभोक्ताओं को एक दफा में बांटा जाएगा। लोगों को राहत देने के उद्देश्य से सरकार ने निर्देश दिए है।मुकेश पाल, डीएसओ…