उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 10 जिलों में कक्षा 12 तक सभी स्कूल बंद (देखे अपने जिले का हाल)

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकतर जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया।
इसे देखते हुए देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, नैनीताल, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग, ऊधम सिंह नगर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में आंगनबाड़ी केंद्रों से लेकर कक्षा 12 तक के स्कूलों में सोमवार का अवकाश घोषित कर दिया गया है।
मौसम विभाग ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों के किनारे न जाने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम ने ली करवट: कई जिलों में बारिश के साथ आकाशीय बिजली का अलर्ट

मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को उत्तराखंड के विभिन्न जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। जिलों के अनुसार अलर्ट की स्थिति नीचे दी गई है।

  • रेड अलर्ट (अत्यंत भारी वर्षा): देहरादून, हरिद्वार और टिहरी गढ़वाल। इन जिलों में कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है।
  • ऑरेंज अलर्ट (बहुत भारी वर्षा): नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, उत्तरकाशी और पौड़ी गढ़वाल।
  • येलो अलर्ट (भारी बारिश और बिजली चमकना): रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़।
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में 27 सितंबर की महारैली के बाद अब तहसील में डेरा, बिंदुखत्तावासियों ने कहा—“आश्वासन नहीं, आदेश चाहिए” (देखे वीडियो)

महत्वपूर्ण अपील

मौसम विभाग ने सभी नागरिकों और पर्यटकों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा करने से बचें, नदी-नालों के किनारों से दूर रहें और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी किए गए सभी सुरक्षा दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करें।

यह भी पढ़ें 👉  (अलर्ट) लालकुआं में 6 अक्टूबर रात 10 बजे से बंद रहेगा रेलवे फाटक, जानें वैकल्पिक मार्ग

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad