नैनीताल एसएसपी मंजूनाथ के निर्देश पर हल्द्वानी में अराजकतत्वों पर पुलिस का शिकंजा, नुमाइश में भी सघन चेकिंग अभियान

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। हल्द्वानी नुमाइश में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नैनीताल पुलिस पूरी तरह सतर्क है। मेले में आने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं को भूमिधरी अधिकार, पंतनगर एयरपोर्ट के लिए ₹66.29 करोड़: बनबसा कैबिनेट में 24 फैसलों पर मुहर कुमाऊं को बड़ी सौगात

पुलिस टीमों ने नुमाइश क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और संदिग्ध व्यक्तियों व असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है। प्रमुख प्रवेश द्वारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर नियमित जांच की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में शराब की दुकानों पर प्रशाशन की ताबड़तोड़ छापेमारी, भवाली में ओवररेटिंग तो लालकुआं में पांच रुपये की ओवररेटिंग पकड़ी

नैनीताल पुलिस का कहना है कि मेले में आने वाले सभी लोग सुरक्षित माहौल में आयोजन का आनंद ले सकें, इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में यू-ट्यूबर सौरभ जोशी से कार सवार युवकों ने की गाली-गलौज, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad