उत्तराखंड में दुपट्टे का सजावटी प्लास्टिक बना जान का दुश्मन: छह साल के बच्चे की सांस अटकी,डॉक्टरों ने बचाई जान

Oplus_16908288

खबर शेयर करें 👉

दुपट्टे के बॉर्डर का प्लास्टिक छह साल के बच्चे की सांस की नली में फंसा, दून अस्पताल में बची जान

देहरादून। खेलते समय छह साल के एक बच्चे ने दुपट्टे के बॉर्डर पर लगा सजावटी प्लास्टिक का टुकड़ा मुंह में डाल लिया। यह टुकड़ा उसकी सांस की नली में जाकर फंस गया, जिससे उसे सांस लेने में गंभीर परेशानी होने लगी। घबराए स्वजन बच्चे को तत्काल दून अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। यहां ईएनटी विभाग के चिकित्सकों ने ब्रोंकोस्कोपी कर सांस की नली में फंसे प्लास्टिक के टुकड़े को बाहर निकालकर बच्चे की जान बचाई। वहीं, घरेलू विवाद के दौरान गले पर कांच लगने से गंभीर रूप से घायल 35 वर्षीय महिला का भी ऑपरेशन कर उपचार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पहुचे राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य कार्यकर्ताओ ने किया जोरदार स्वागत : रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू के चरित्र पर उठाए सवाल... गिरधारी को बोला जिला बदर तभी आया नैनीताल

पहले मामले में बच्चा खेलते समय दुपट्टे के बॉर्डर पर लगे सजावटी प्लास्टिक के टुकड़े को मुंह में डाल बैठा। टुकड़ा सांस की नली में फंसने से उसकी हालत बिगड़ने लगी। स्वजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने बच्चे को ऑपरेशन थिएटर में शिफ्ट किया।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खरब) सड़क सुरक्षा पर सख्ती : उत्तराखंड में अब पीछे बैठी सवारी को भी पहनना होगा हेलमेट, नहीं तो ₹1000 का चालान

रात करीब आठ बजे चिकित्सकों ने ब्रोंकोस्कोपी प्रक्रिया के जरिए सांस की नली में फंसे प्लास्टिक के टुकड़े को सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया। इससे बच्चे को राहत मिली।

दूसरे मामले में घरेलू विवाद के दौरान 35 वर्षीय महिला के गले पर कांच का टुकड़ा लगने से गहरा घाव हो गया। गंभीर हालत में अस्पताल पहुंची महिला का काफी खून बह चुका था। चिकित्सकों ने तत्काल ऑपरेशन कर घाव का उपचार किया और रक्तस्राव नियंत्रित किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में महानवमी पर 19 अक्टूबर को उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित, सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

अस्पताल के अनुसार, दोनों मरीजों की हालत अब ठीक है। प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने उपचार करने वाली चिकित्सकीय टीम की सराहना की। टीम में ईएनटी विभाग के प्रोफेसर डॉ. रविंद्र सिंह बिष्ट, डॉ. शीबा राणा और डॉ. हिमानी शर्मा सहित अन्य चिकित्सक शामिल रहे।

फ़ोटो परिचय:- सांकेतिक फ़ोटो

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad