पुलिस जांच से नाराज विधायक सुमित हृदयेश बोले—अब गोल्ज्यू देवता और कोटगाड़ी माता से ही न्याय की आस

खबर शेयर करें 👉

डेढ़ साल बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर भड़के विधायक सुमित हृदयेश, पुलिस जांच पर उठाए सवाल

हल्द्वानी। कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने अपने मामले में पुलिस की कार्रवाई और जांच को लेकर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने आरोप लगाया कि डेढ़ साल बीत जाने के बावजूद मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। विधायक ने एसएसपी के अलग-अलग बयानों पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस तरह के बयान देकर मामले का मजाक बनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं क्षेत्र में ओवरलोडिंग के खिलाफ आवाज उठाने पर सामाजिक कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी : जनप्रतिनिधियों के साथ कोतवाली में दी तहरीर...

सुमित हृदयेश ने सवाल उठाया कि तत्कालीन एसएसपी ने मामले का जांच अधिकारी किसे नियुक्त किया था और अब तक केस डायरी लेकर कोई उनके पास क्यों नहीं पहुंचा। उन्होंने यह भी सवाल किया कि क्या विधायक से जुड़े इतने गंभीर मामले की जांच एलआईयू से कराई जानी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से परेशान होने के बाद अब उन्हें खुलकर मीडिया के सामने अपनी बात रखनी पड़ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पहुचे राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य कार्यकर्ताओ ने किया जोरदार स्वागत : रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू के चरित्र पर उठाए सवाल... गिरधारी को बोला जिला बदर तभी आया नैनीताल

विधायक ने कहा कि वह जनता के हितों की लड़ाई लड़ने के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं और उन्होंने पहले कभी अपना दर्द सार्वजनिक नहीं किया। हालांकि, अब स्थिति उनके लिए असहनीय होती जा रही है। उन्होंने आशंका जताई कि उन्हें परेशान कर किसी भी समय फंसाया जा सकता है। इसके बावजूद उन्होंने अपनी लड़ाई जारी रखने की बात कही।

सुमित हृदयेश ने कहा कि अब पानी सिर से ऊपर जा रहा है और आगे क्या होगा, उन्हें नहीं पता। उन्होंने संबंधित लोगों से न्याय मिलने की उम्मीद पर भी सवाल उठाए। अंत में उन्होंने कहा कि अब वह गोल्ज्यू देवता और कोटगाड़ी माता से न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामलीला मंचन के दौरान बड़ा हादसा टला : खर का अभिनय कर रहे कलाकार के गले में लगी तलवार,गर्दन में लगे तीन टांके

विधायक के इन बयानों के बाद मामले की पुलिस जांच और कार्रवाई को लेकर सवाल एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। हालांकि, विधायक द्वारा लगाए गए आरोपों पर पुलिस का पक्ष सामने नहीं आया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad