उत्तराखंड में दिन में चटख धूप, सुबह-शाम बढ़ने लगी ठंड; 23 अक्टूबर से बदल सकता है मौसम

Oplus_16908288

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है। पहाड़ से लेकर मैदान तक दिनभर चटख धूप खिलने से दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है, जबकि सुबह और शाम के समय ठंडक बढ़ने लगी है। न्यूनतम तापमान में गिरावट के चलते मौसम में धीरे-धीरे ठंड का असर बढ़ रहा है।

प्रदेश के अधिकांश जनपदों में फिलहाल मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इन दिनों दिन और रात के तापमान में अंतर साफ नजर आ रहा है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी महसूस होती है, जबकि सूर्यास्त के बाद तापमान में गिरावट और हवा चलने से ठंडक बढ़ जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  दिन में गर्मी, रात में ठिठुरन, उत्तराखंड में तापमान का अंतर बढ़ा,शुक्रवार को पहाड़ों में बदलेगा मौसम

सुबह के समय भी तापमान में गिरावट का असर महसूस किया जा रहा है। ऐसे में लोगों को दिन में गर्मी और सुबह-शाम हल्की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मौसम के इस बदलते मिजाज के बीच लोगों को दिन और रात के तापमान में अंतर के अनुसार अपनी दिनचर्या में बदलाव करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग पर 17वें दिन भी अनशन जारी, सरकार की चुप्पी पर बरसे सईद सिद्दीकी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। फिलहाल अधिकांश क्षेत्रों में बारिश की संभावना कम है और मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Rudrapur news नवरात्र में देवी पूजन के बीच शर्मनाक तस्वीर, कार के नीचे मिली दो दिन की नवजात बच्ची,छोड़ गया कोई निर्दयी

हालांकि, 23 अक्टूबर से प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम करवट ले सकता है। इस दौरान पहाड़ी इलाकों में बादल छाने और मौसम में बदलाव की संभावना है। ऐसे में आने वाले दिनों में प्रदेश के मौसम पर नजर बनी रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad