प्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल के पिता एवं देहरादून के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामशरण नौटियाल ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है। रामशरण नौटियाल चकराता विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी भी रह चुके हैं।
दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा। इस अवसर पर कांग्रेस महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी कुमारी सेलजा, उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) के सदस्य गुरदीप सप्पल सहित अन्य नेता मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
www.devbhumionline.com
