लालकुआं विधानसभा की देवतुल्य जनता को पूर्व सैनिक व चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी का विजयदशमी संदेश— अहंकार और अन्याय चाहे कितने भी शक्तिशाली हो, अंततः विजय सत्य और धर्म की ही होती है

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। पूर्व सैनिक एवं नगर पंचायत अध्यक्ष लालकुआं सुरेंद्र सिंह लोटनी ने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र की समस्त देवतुल्य जनता को विजयदशमी के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विजयदशमी केवल बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व नहीं, बल्कि सत्य, धर्म, मर्यादा और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाला महापर्व भी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़(लालकुआं) ITBP से 25 एकड़ कॉलोनी जाने वाले रास्ते पर कच्ची दीवार पर बैठा दिखा गुलदार, बाइक सवार ने देखा

चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन हमें सत्य के मार्ग पर चलने, माता-पिता का सम्मान करने, अपने कर्तव्यों का पालन करने और हर परिस्थिति में धैर्य एवं मर्यादा बनाए रखने की सीख देता है। भगवान श्रीराम ने अपने आचरण से यह संदेश दिया कि अहंकार और अन्याय चाहे कितने भी शक्तिशाली क्यों न हों, अंततः विजय सत्य और धर्म की ही होती है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में 9 फीट लंबे मगरमच्छ की दस्तक से हड़कंप, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

उन्होंने क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि वे भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं तथा समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे, एकता और सद्भाव को मजबूत बनाने का संकल्प लें। उन्होंने कामना की कि विजयदशमी का पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा लालकुआं विधानसभा क्षेत्र निरंतर उन्नति और विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पहुचे राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य कार्यकर्ताओ ने किया जोरदार स्वागत : रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू के चरित्र पर उठाए सवाल... गिरधारी को बोला जिला बदर तभी आया नैनीताल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad