नवरात्रि में एक ओर कन्या पूजन, दूसरी ओर मासूम की दर्दनाक मौत; कार के नीचे मिली थी नवजात

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। नवरात्रि में जहां कन्याओं को देवी का स्वरूप मानकर उनकी पूजा की जाती है, वहीं रुद्रपुर में कार के नीचे कपड़े में लिपटी मिली नवजात बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। बच्ची को चर्च रोड पर छोड़ने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वहीं, पुलिस ने करीब 40 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद दो महिलाओं को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

बच्ची के बाएं हाथ में कैन्युला लगा हुआ था और नाभि में क्लिप लगी थी। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उसे उच्च उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी रेफर कर दिया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं क्षेत्र में ओवरलोडिंग के खिलाफ आवाज उठाने पर सामाजिक कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी : जनप्रतिनिधियों के साथ कोतवाली में दी तहरीर...

कार के नीचे कपड़े में लिपटी मिली थी नवजात

सीओ सिटी विभव सैनी ने बताया कि शनिवार शाम डायल 112 पर सूचना मिली कि सिंह कॉलोनी की गली नंबर एक में चर्च के सामने खड़ी एक कार के नीचे कपड़े में लिपटी नवजात बच्ची पड़ी है। सूचना मिलते ही आदर्श कॉलोनी चौकी से उपनिरीक्षक प्रदीप पंत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने बच्ची को उठाकर गोद में लिया और उसे कपड़े पहनाए।

यह भी पढ़ें 👉  19 अक्टूबर को उत्तराखंड के नए राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे डॉ. ढाल सिंह बिसेन

स्थानीय लोगों के अनुसार, चर्च के पादरी अशोक जोन जब अपनी कार में बैठने पहुंचे तो उन्हें कार के नीचे नवजात बच्ची दिखाई दी। उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने बच्ची को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे नवजात गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया।

40 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली

सीओ सिटी विभव सैनी ने बताया कि नवजात बच्ची को इस तरह कार के नीचे छोड़ना उसकी जान के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता था। मामले में अज्ञात के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 91 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़(लालकुआं) ITBP से 25 एकड़ कॉलोनी जाने वाले रास्ते पर कच्ची दीवार पर बैठा दिखा गुलदार, बाइक सवार ने देखा

पुलिस ने आसपास के करीब 40 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद दो महिलाओं को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर बच्ची को वहां छोड़ने की परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad