हल्द्वानी पहुचे राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य कार्यकर्ताओ ने किया जोरदार स्वागत : रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू के चरित्र पर उठाए सवाल… गिरधारी को बोला जिला बदर तभी आया नैनीताल

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। नवनियुक्त राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य रविवार को हल्द्वानी पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच चल रहे विवाद को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दिन में चटख धूप, सुबह-शाम बढ़ने लगी ठंड; 23 अक्टूबर से बदल सकता है मौसम

दिनेश आर्य ने गिरधारी लाल साहू पर निशाना साधते हुए उनके चरित्र को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि गिरधारी लाल साहू बरेली में जिला बदर हैं और इसी वजह से नैनीताल जिले में आए हैं। उन्होंने कहा कि गिरधारी लाल साहू के चरित्र के बारे में सभी लोग जानते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  19 अक्टूबर को उत्तराखंड के नए राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे डॉ. ढाल सिंह बिसेन

वहीं, अंकिता भंडारी प्रकरण पर प्रतिक्रिया देते हुए दिनेश आर्य ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष इस मामले में उनके परिवार को बेवजह उकसाकर राजनीति कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस जांच से नाराज विधायक सुमित हृदयेश बोले—अब गोल्ज्यू देवता और कोटगाड़ी माता से ही न्याय की आस

दिनेश आर्य के इन बयानों के बाद रेखा आर्य और गिरधारी लाल साहू के बीच चल रहा विवाद एक बार फिर राजनीतिक चर्चा में आ गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad