लालकुआं। रविवार शाम करीब 5:30 बजे ITBP से 25 एकड़ कॉलोनी की ओर जाने वाले रास्ते पर ITBP की कच्ची दीवार के ऊपर एक गुलदार बैठा दिखाई दिया। वहां से बाइक पर गुजर रहे एक व्यक्ति ने गुलदार को देखा।
सावधानी की अपील: लोगों से अपील है कि इस रास्ते से गुजरते समय सतर्क रहें। खासकर शाम और रात के समय अकेले आने-जाने से बचें। गुलदार दिखाई देने पर उसके पास जाने, उसे छेड़ने या फोटो-वीडियो बनाने की कोशिश न करें। इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दें और बच्चों को अकेले बाहर न भेजें।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट के लिए -
www.devbhumionline.com
