रामलीला मंचन के दौरान बड़ा हादसा टला : खर का अभिनय कर रहे कलाकार के गले में लगी तलवार,गर्दन में लगे तीन टांके

खबर शेयर करें 👉

खटीमा में रामलीला मंचन के दौरान हादसा, खर का अभिनय कर रहे कलाकार की गर्दन में लगी तलवार

खटीमा। श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर में रामलीला मंचन के दौरान खर-दूषण और श्रीराम के बीच युद्ध के दृश्य में हादसा हो गया। खर का अभिनय कर रहे अमित जोशी का पैर अपने ही वस्त्रों में उलझ गया, जिससे वह मंच पर गिर पड़े। इस दौरान उनकी तलवार गर्दन में लग गई और वह घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग पर 17वें दिन भी अनशन जारी, सरकार की चुप्पी पर बरसे सईद सिद्दीकी

हादसे के बाद आनन-फानन में उन्हें उपजिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। इस दौरान उनकी गर्दन पर दो से तीन टांके लगाए गए। इसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में भी दिखाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Rudrapur news नवरात्र में देवी पूजन के बीच शर्मनाक तस्वीर, कार के नीचे मिली दो दिन की नवजात बच्ची,छोड़ गया कोई निर्दयी

बताया जा रहा है कि अमित जोशी अभी अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि, उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

फ़ोटो परिचय :- सांकेतिक फ़ोटो

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में महानवमी पर 19 अक्टूबर को उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित, सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad