लालकुआं नगर पंचायत में भवनकर वृद्धि पर पूर्व सैनिक व न0 प0 चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी ने सुनीं आपत्तियां, 50 से अधिक आवेदनों का किया निस्तारण

खबर शेयर करें 👉

भवनकर वृद्धि से जुड़ी आपत्तियों पर अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने की सुनवाई, 50 से अधिक आवेदनों का निस्तारण

लालकुआं। नगर पंचायत लालकुआं के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने शनिवार को नगरवासियों की जनसमस्याओं और भवनकर वृद्धि से संबंधित प्राप्त आवेदनों पर सुनवाई की। इस दौरान उन्होंने आवेदकों की समस्याओं और आपत्तियों को गंभीरता से सुना तथा 50 से अधिक आवेदनों का निस्तारण किया, जिससे संबंधित आवेदकों को राहत मिली।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में महानवमी पर 19 अक्टूबर को उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित, सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

सुनवाई के दौरान वार्ड नंबर दो के सभासद धन सिंह बिष्ट और नगर पंचायत की टीम भी मौजूद रही। अध्यक्ष ने भवनकर से जुड़े मामलों पर नगरहित और नगर पंचायत की आय को ध्यान में रखते हुए विचार-विमर्श किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के यूट्यूबर की लग्जरी कारों का ऐसा क्रेज : 13 साल का किशोर कार देखने के लिए देहरादून घर से भागकर पहुंचा हल्द्वानी

अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने कहा कि नगरवासियों की समस्याओं का उचित समाधान करना और नगर के विकास के साथ जनसुविधाओं को बेहतर बनाना नगर पंचायत की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत की आय में वृद्धि होने से स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और सफाई सहित अन्य विकास कार्यों को गति मिलती है।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी केस : पूर्व विधायक सुरेश राठौर से CBI की पूछताछ दिल्ली से आई टीम, तीन घंटे तक चले सवाल-जवाब

उन्होंने कहा कि नगरवासियों की समस्याओं और आपत्तियों का निष्पक्षता से समाधान करना भी जरूरी है, ताकि नगर के विकास के साथ नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad