उत्तराखंड में महानवमी पर 19 अक्टूबर को उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित, सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

खबर शेयर करें 👉

महानवमी पर 19 अक्टूबर को उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित, सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शारदीय नवरात्रि की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी मामले को लेकर हल्द्वानी में उबाल, तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक यूथ कोंग्रेस से निकली सांकेतिक शव यात्रा

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं में मातृ शक्ति का पूजनीय स्थान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्रि का पर्व नारी शक्ति, श्रद्धा, आस्था और भक्ति का प्रतीक है। यह पर्व हमें मातृ शक्ति के सम्मान, सामर्थ्य और समाज में उसकी महत्वपूर्ण भूमिका का स्मरण कराता है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा- पहाड़ से निकले लेकिन पहाड़ नहीं भूले : पलायन के दर्द के बीच उम्मीद बने महेंद्र भट्ट, 400 से अधिक युवाओं को घर बैठे दे रहे रोजगार

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराएं हमारी समृद्ध विरासत की पहचान हैं। हमारे त्योहार न केवल सांस्कृतिक जड़ों को मजबूत करते हैं, बल्कि समाज में आस्था, सद्भाव और एकता की भावना को भी सुदृढ़ बनाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  यहां पार्किंग को लेकर पारा चढ़ा, 75 साल के बुजुर्ग ने युवक को घोंपा चाकू; विवाद ने लिया खूनी मोड़

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के साथ-साथ इसके मूल्यों को भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad